फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चिकित्सा शिविर का बुजुर्गों को मिल रहा लाभ

विज्ञापन
जेएनसीयू की ओर गड़वार वृद्धा आश्रम में पंचदिवसीय योग एवं चिकित्सा शिविर में उप​स्थित लोग। विवि
विज्ञापन
बलिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग की ओर से वृद्धाश्रम गड़वार में पांच दिवसीय योग एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 17 जून तक शिविर चलेगा।
विज्ञापन

शिविर के विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों को योग की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही नियमित योगाभ्यास से मिलने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने भी योगाभ्यास में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोमवार को चिकित्सा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के सहायक आचार्य राजकुमार ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
शिविर के सफल संचालन में योग दिवस आयोजन समिति की समन्वयक डॉ. संध्या तथा डॉ. प्रेमभूषण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में योग और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें