फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बुजुर्ग का नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के दोहरीघाट पंप कैनाल तुर्तीपार (डीएसपी हेड) के पास सोमवार को सरयू नदी में सुखदास मौर्या (75) का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पिपरौली बड़ा गांव निवासी सुखदास मौर्या रविवार को 11 बजे के करीब घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने ढूंढना शुरू कर दिया। नाते रिश्तेदारी में खोजबीन के बावजूद पता नहीं चला सका। दूसरे दिन घर से करीब पांच किमी दूर डीएसपी हेड तुर्र्तीपार के करीब सरयू नदी तट पर कोट कपड़ा और चश्मा पड़ा मिला। इसकी खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे, उन्होने की शिनाख्त कर अनहोनी की आशंका जताई। स्थानीय लोगों के सहयोग से नदी में खोजबीन खोजबीन चालू कर दी, तब तक पुलिस टीम भी पहुंच गई। तीन घंटे की खोजबीन के बाद नदी से सुखदास का शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में नहाने के दौरान गहरे डूब गए होंगे। रामदास के तीन बेटे व तीन बेटियां है, सभी की शादी हो चुकी है। घर पर एक बहू व नाती रहता है। तीनों बेटा परदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें