फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान घायल हुए रामनाथ राजभर (55) की बीएचयू वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि सिसवार कलां निवासी अरविंद राजभर ने दी तहरीर में बताया कि 21 जुलाई को पिता रामनाथ राजभर का बछईपुर से हर्निया का इलाज कराकर बाइक से घर आ रहे थे। इंग्लिशिया खनवर नवादा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल ने मेरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता रामनाथ राजभर घायल हो गए। पहले मैं पिता को प्राथमिक उपचार के लिए बछईपुर ले गया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर बीएचयू ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें