फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीका लगने के बाद बिगड़ी वृद्ध की तबियत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव निवासी वृद्ध की तबियत कोरोना टीका लगवाने के बाद खराब हो गई। मंगलवार की सुबह तबियत अधिक बिगड़ने पर परिजन न्यू पीएचसी गंगापुर ले गए। वहां चिकित्सकों के अभाव में घंटों परेशान रहे। जब इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद सीएमओ ने सोनवानी सीएचसी के चिकित्सक को मौके पर भेजा, तब जाकर तीन घंटे बाद वृद्ध का उपचार हो सका। बलिहार गांव निवासी युधिष्ठिर मिश्रा (60) ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर पर कोरोना का टीका लगवाया था। टीका लगने के बाद से ही उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। मंगलवार की सुबह ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर परिजन न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर ले गए। जहां चिकित्सक पहुंचे ही नहीं थे। जब काफी देर हो गई तो परिजनों और गांव के अन्य लोगों ने हंगामा शुरू किया। तभी वहां समाजसेवी अंगद मिश्रा पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी सीएमओ को दी। सीएमओ के निर्देश पर तीन घंटे बाद पहुंचे सीएचसी सोनवानी के चिकित्सक एम अहमद ने पीड़ित का उपचार किया। गांव के लोगों ने न्यू पीएचसी गंगापुर पर चिकित्सक न होने और साफ-सफाई न रहने को लेकर हंगामा भी मचाया। गांव वालों ने आरोप लगाया कि जब पीड़ित को न्यू पीएचसी गंगापुर पर ले जाया गया तो वहां मौजूद वार्ड ब्वॉय ने कहा कि यहां कोई चिकित्सक नहीं है। जिला मुख्यालय ले जाइए। गांव के हनुमंत मिश्रा ने बताया कि अस्पताल कर्मचारियों ने उचित व्यवहार नहीं किया और चिकित्सक भी नहीं थे तो लोगों ने हंगामा किया। इस संबंध में चिकित्सक एम अहमद ने बताया कि युधिष्ठिर मिश्रा को कोरोना का टीका लगाया गया था। इसके बाद उन्हें बुखार आया था। उपचार किया गया है। अनुपस्थित फार्मासिस्ट विनोद कुमार का वेतन रोकने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है और नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें