फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने आठ साल की बालिका को बहला फुसला कर दुष्कर्म किया। इससे बालिका लहूलुहान हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

युवक का बालिका के घर आना जाना था। युवक बालिका को बहला फुसला कर बगीचे में ले गया और दुष्कर्म किया। इससे बालिका लहूलुहान हो गई और रोते बिलखते घर पहुंची। पीड़िता की मां का देहांत हो गया है, वह सौतेली मां के साथ रहती है। पिता कहीं बाहर रहता है। जानकारी होने पर सौतली मां ने थाने आकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें