विवादित जमीन पर हो रहे कार्य को रोकवाया
मामला कोर्ट में होने के बाद भी कराया जा रहा था निर्माण
लालगंज। कोर्ट से स्थगन आदेश के बावजूद एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर कराए जा रहे निर्माण कार्य रोकने के लिए नायब तहसीलदार बैरिया रजत कुमार सिंह, दोकटी थाना के एसआई मोतीलाल, चौकी प्रभारी लालगंज प्रभाकर शुक्ल सहित भारी पुलिस बल के साथ मंगलवार को बहुआरा ग्राम पंचायत के चिरंजी छपरा गांव पहुंचे। उपस्थित महिलाओं से काम रोकने को कहा साथ ही कोर्ट के निर्णय बिना आगे काम न कराने की चेतावनी दी। उन्होंने चौकी प्रभारी से विवादित जमीन पर नजर रखने का निर्देश भी दिया।
बहुआरा मौजे में 13 डिसमिल एक पक्ष के नाम से है जिसमे दूसरे पक्ष से विवाद कई वर्षों से चल रहा है। इसके लिए तहसील प्रशासन द्वारा भी कार्रवाई भी कराई गई है। सोमवार को एक पक्ष ने चौकी प्रभारी लालगंज से शिकायत किया कि विवादित स्थल पर दूसरा पक्ष कुछ काम करा रहा है। चौकी प्रभारी ने तत्काल मौके पर जाकर काम को रुकवाया। मंगलवार को इसकी सूचना तहसील पर दी गई तो नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच स्थिति को देखा और आगे निर्माण करने से मनाही कर दिया। इस अवसर पर कानूनगो, सुरेश राम, लेखपाल राजेन्द्र गुप्ता, लेखपाल शिवशंकर गुप्ता आदि रहे।