फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ आठ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मनियर पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानों से 300 लीटर कच्ची शराब के साथ आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मनियर के उप निरीक्षक अरूण कुमार सिंह व उप निरीक्षक बीरबल यादव ने रामनाथ बिन्द पुत्र मिश्रीलाल बिन्द निवासी गोडवली खास थाना मनियर, दुखी बिन्द निवासी गोडवली थाना मनियर, दिनेश बिन्द निवासी गोडवली थाना मनियर, मसूदन बिन्द निवासी गोभीडार थाना रघुनाथपुर सिवान बिहार को एलासगढ़ दियरा नदी तट के पास से गिरफ्तार किया। वहीं आरोपियों के पास से 150 लीटर अपमिश्रित शराब, फिटकिरी, पतीला, यूरिया, तस्तरी, प्लास्टिक की पाइप व एक हजार लीटर अपमिश्रित लहन का ड्रम, कामर्शियल गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा बरामद किया। उधर, मनियर पुलिस ने विजय तुरहा निवासी दियरा टुकड़ा नंबर-2 थाना मनियर, विक्की बिन्द निवासी ककरघट्टा थाना मनियर, कपूरचन्द निवासी गोविडार थाना रघुनाथपुर सिवान बिहार तथा शैलेंद्र बिन्द निवासी ककरघट्टा थाना मनियर को टुकड़ा नंबर-2 दियरा से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 150 लीटर कच्ची शराब, फिटकिरी आदि सामग्री बरामद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें