फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल अजहा : अमन-चैन की दुआ में उठे हाथ, दी बधाई

विज्ञापन
नगर के विशुनीपुर मोहल्ला स्थित अपने घर में ईद उल अजहा की नमाज अता करते मुस्लिम बच्चे। संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। ईद उल अजहा (बकरीद) बुधवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने मस्जिदों और इबादतगाहों में पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की। लेकिन अधिकांश लोगों ने कोरोना के चलते अपने-अपने घरों पर नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इसके बाद बकरों की कुर्बानी देने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस भ्रमण करती रही।
विज्ञापन

कोरोना के चलते बकरीद पर मस्जिदों एवं ईदगाहों पर मानक के अनुसार की लोग पहुंचे। जहां निर्धारित समय पर मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा की। उधर, अधिकांश लोग कोरोना के चलते अपने-अपने घरों पर ही नमाज अदा की। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने कौम व मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। तकरीर सुुनने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल बकरीद की बधाई दी। नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद, गुदरी बाजार स्थित बड़ी मस्जिद, राजपूत नेउरी, काजीपुरा, बहेरी, ईदगाह, परमंदापुर मस्जिद में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। इसके अलावा नगर से सटे मिड्ढा, आमडारी, निधरिया, पटखौली आदि मस्जिदों में भी मानक के अनुसार निर्धारित समय पर बकरीद नमाज अदा की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल सहित भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के साथ ही खुफिया विभाग की टीम भी सादे वेश में अपने अपने क्षेत्र में चक्रमण करती रही।
नवानगर। बकरीद त्योहार शांतिपूर्वक पुलिस की देखरेख में संपन्न हुआ। बुधवार की सुबह बकरीद की नमाज विभिन्न मस्जिदों सहित ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अदा की गई। इस दौरान मात्र पांच लोग ही नमाज के लिए शाही मस्जिद व ईदगाह पर पहुंचे थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन

दयाछपरा। बकरीद के मौके पर बुधवार की सुबह क्षेत्र के चिंतामणि राय के टोला, दया छपरा के मुरली छपरा, मून छपरा आदि मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।
लालगंज। बकरीद पर लालगंज, चिरंजीछपरा, बेचन छपरा, दोकटी के मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं ने अपने अपने घरों में बकरे की कुर्बानी दी। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही।
रतसर। क्षेत्र के धनौती, नूरपुर, सिकरियाकला, जनऊपुर, मसहां आदि गांवों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके बाद अकीदत से बकरीद मनाया।
बेल्थरारोड। क्षेत्र के मस्जिदों में निर्धारित समय से बकरीद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे से गले मिल बधाई दी।
रसड़ा। कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में बकरीद मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के सरदासपुर, नागपुर, कोटवारी, जाम, सरायभारती, मुड़ेरा आदि गांवों में बकरीद की नमाज अदा की गई।
बांसडीहरोड। क्षेत्र के 14 मस्जिदों में बकरीद पर्व पर लोगों ने नमाज अदा की। तत्पश्चात एक-दूसरे के गले मिल बकरीद की बधाई दी।
दुबहर। क्षेत्र के कई मस्जिदों पर बकरी की नमाज शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई तथा कौम व मुल्क की सलामती के लिए दुआ की गई।
रेवती। नगर के साथ ग्रामीण इलाकों में बुधवार को ईद उल अजहा का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। नगर के बड़ी मस्जिद में तीन बार में मौलाना अलाऊद्दीन, शाहिद तथा फिरोज ने अलग अलग क्रमश: सुबह 7, 7.30 तथा 8 बजे नमाज पढ़ाया। छोटी मस्जिद में दो बार में मौलाना द्वय कलीमुल्लाह तथा जमीरूद्दीन ने 8 बजे और उसके बाद के समय में तथा थाने की मस्जिद में सुबह 6 बजे मौलाना आजम एवं 7 बजे हाफिज रहीमुल्लाह ने नमाज पढ़ाया। रामपुर, मुनछपरा स्थित मस्जिद तथा गायघाट स्थित मस्जिद, कौलेन पांडेय के टोला (खरिका) स्थित मस्जिद में कोविड प्रोटोकॉल के तहत भिन्न-भिन्न मौलानाओं के नेतृत्व में नमाज अदा की। उक्त समय पर मस्जिदों तथा ईदगाहों के अलावा नगर के हनुमान मंदिर से सटे ताजिया चबूतरा, बीज गोदाम तिराहा आदि जगहों पर पुलिस बल सहित तीन निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक, नौ हेड कांस्टेबल, 32 आरक्षी, 6 महिला आरक्षी तथा 10 होमगार्ड के जवान ड्यूटी पर तैनात रहे। प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय व अन्य एसआई नगर सहित क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें