फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अहंकार का हुआ अंत, श्रीराम के लगे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अधर्म पर धर्म की और असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार विजयदशमी मंगलवार को पूरे जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। रावण और मेघनाद का वध का मंचन देखने के लिए जापलिनगंज रामलीला मैदान समेत जगहों पर हजारों की भीड़ जुटी थी। विजयदशमी पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। नगर के रामलीला मैदान पर मंगलवार को रात 10 बजे रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद का पुतला दहन कर विजय का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। रावण दहन से पूर्व रामलीला मैदान में आयोजक मंडल द्वारा राम-लक्ष्मण बने पात्रों को तिलक लगा उनकी आरती उतारी गई। नगर सहित कई स्थानों पर रामलीला का भी मंचन हुआ। रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद का पुतला दहन के साथ ही पूरा नगर खुशी से झूम उठा। नगरवासियों ने जमकर पटाखे फोड़े। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। लोगों ने बड़ों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर शुक्रवार की शाम नगर सहित कई स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया गया था। इसमें बच्चे से लेकर महिलाओं तक ने चाट, पकौड़े, जलेबी, छोला, ढोसा, बर्गर, इडली, चौमिंग आदि का स्वाद लिया। दुर्गा पूजा पंडालों के भी दर्शन-पूजन किए गए। जगह-जगह समितियों द्वारा प्रसाद वितरण किया जा रहा था।
विज्ञापन

बैरिया संवाददाता
के अनुसार विजय दशमी के अवसर पर दशहरा मेला के अंतिम दिन मंगलवार की रात शांति व्यवस्था के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी सुनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी उस्मान, तहसीलदार सुर्दशन कुमार, नायब तहसीलदार राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल, चौकी इंचार्ज बैरिया परमानन्द त्रिपाठी के अलावा व्यापक पुलिस बल के साथ बैरिया बाजार तथा लालगंज बाजार में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का दर्शन व निरीक्षण किया।
चितबड़ागांव संवाददाता
के अनुसार मंगलवार को नगर पंचायत में विजयदशमी मेला का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने रामशाला पहुंचकर भीख साहब- गुलाल साहब के समाधि पर चादरें चढ़ाई और मात्था टेका। वहीं, विजयादशमी के दिन असत्य पर सत्य की जीत का प्रदर्शन रावण दहन के साथ संपन्न हुआ। रामलीला मैदान में रावण के पुतला दहन होने के बाद जय श्रीराम के उद्घोष से रामलीला मैदान गूंज उठा और श्रीराम मय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

रसड़ा संवाददाता
के अनुसार, ऐतिहासिक रामलीला में मंगलवार को दशहरा पर्व रावण वध के साथ ही असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया गया। पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने प्रभु श्रीराम एवं लक्ष्मण की आरती कर पूजन अर्चन किया। मेला में विधायक उमाशंकर सिंह, नपा अध्यक्ष विनय शंकर जयसवाल, सतीश सिंह, राजकुमार गुप्ता, पिंकी सिंह, मनोज पाण्डेय उर्फ़ टुन्ना बाबा, जितेन्द्र पाण्डेय, अंजनी पाण्डेय, जय प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जयसवाल आदि उपस्थित रहे।
मझौवां संवाददाता
के अनुसार विजयदशमी का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास व परंपरागत धार्मिक सद्भाव के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा का त्योहार बाबा भीमेश्वर नाथ पूजा कमेटी के तत्वावधान में करीब 51 फीट ऊंचे रावण के पुतलों का दहन रात 8 बजे किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख बब्लू तिवारी रहे। इस मौके पर अनुप मिश्र, पिन्टू पाण्डेय, अशोक शर्मा, सुमित उपाध्याय, सोनू गुप्ता, सुशील, शामू लाल,आदि मौजूद रहे।
रेवती संवाददाता
के अनुसार, नगर के चार दिवसीय दशहरा मेला में सप्तमी से लेकर दशमी तक विभिन्न पूजा पंडालों में महिषासुर मर्दिनी के दर्शन तथा मेला में अपने रुचि के सामानों को खरीदने के लिए महिला,पुरुषों तथा बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए विभिन्न पूजा पंडालों के इर्द-गिर्द जहां पुलिस की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें