बलिया। जिले के 17 ब्लाॅक में पशु औषधि केंद्र खोलने की कवायद शुरू हो गई है। औषधि केंद्र खुलने से पशु पालकों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए आनलाइन आवेदन भी मांगें गए हैं। ब्लाकों में पशु औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन करने वाले आवेदक को फार्मासिस्ट का नाम एवं उसका वैध पंजीकरण विवरण, दुकान हेतु न्यूनतम 120 वर्ग फुट स्थान होना अनिवार्य है। ड्रग लाइसेन्स का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केन्द्र एवं सहकारी समितियों से जुडे योग्य लाभार्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। यहां से दवाएं खरीनदे पर 20 प्रतिशत तक का ऑपरेटिंग मार्जिन पशुपालकों को मिल सकता है।
जिले में पशुओं की संख्या
गोवंशीय पशु3.32 लाख
बकरी1.52 लाख
मुर्गी4.95 लाख
सूकर4343
भेड़-22 हजार
घोड़ा-591
ऊंट-36
केंद्रों पर मिलेगा 300 से 400 प्रकार की दवाएं
पशु औषधि केंद्रों पर पशु पालकों को सस्ती करीब 300 से लेकर 400 प्रकार की दवाएं मिलेगी। पशु पालकों को बाजार से कम दर में गुणवत्ता परख दवाएं केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। पशु औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
-
वर्जन
जन औषधि केंद्र के लिए पोर्टल शुरू हो गया है। पशु जन औषधि केंद्रों का संचालन सहकारी समिति और पीएम कृषक समृद्धि केंद्र के सदस्य ही कर सकेंगे। आवेदन के लिए फार्मासिस्ट पंजीकरण प्रमाणपत्र और ड्रग लाइसेंस लेना होगा। प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी ब्लॉकों में ये केंद्र खोल दिए जाएं।
-डाॅ. एसके मिश्रा, सीवीओ।