कृषि की नई-नई तकनीक जानने के लिए जिले के प्रगतिशील किसानों को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। कृषि भवन से उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
श्री शाही ने किसानों से कहा कि मेले में बताई गयी बातों को ध्यान से सुनें और आयोजित प्रश्नोत्तरी में विजेता बन राजधानी लखनऊ में बलिया के गौरव को बढाएं। बता दें कि जनेश्वर मिश्र पार्क गोमतीनगर लखनऊ में 28 से 30 जनवरी तक द्वितीय इण्टरनेशनल एग्री हार्टीटेक मेला लगा हुआ है, जिसमें पहले दिन मुख्यमंत्री जी भी शिरकत करने वाले है। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्स्टेंशन योजनान्तर्गत जिले के 55 किसानों को राज्य के अंदर शैक्षिक भ्रमण के लिए वहीं भेजा गया।
कृषि भवन से उप निदेशक कृषि ने हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया। भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव, कृषि अधिकारी जेपी यादव, आत्मा योजना के परियोजना निदेशक संजय सिंह आदि मौजूद रहे।