फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों ने विधायक से लगाई गुहार, मानदेय बढ़ाने को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते शिक्षामित्र संघ के जिलाध्य? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। शिक्षामित्रों का एक शिष्टमंडल अपनी समस्याओं को लेकर रविवार को विधायक सुरेंद्र सिंह से उनके चांदपुर स्थित आवास पर मिला। इस दौरान शिक्षामित्रों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक से पहल करने की मांग की। शिक्षामित्रों ने विधायक को बताया कि इस महंगाई के युग में उन्हें महज 10 हजार के अल्प मानदेय पर शिक्षण कार्य करना पड़ रहा है। बताया कि 10 हजार में परिवार का भरण पोषण संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कम से कम 30 हजार रुपये मानदेय करवाने की व्यवस्था कराएं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने शिक्षामित्रों को बताया कि इस संदर्भ में मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले भी वार्ता कर चुका हूं विधानसभा सत्र में भी यह मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगा। कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं और शिक्षामित्रों के लिए कुछ बेहतर करने की सोच रहे हैं। शिक्षामित्रों ने विधायक को इस संदर्भ में ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर जिला प्रभारी पंकज सिंह, रमेश पांडेय, श्याम नंदन मिश्रा, अखिलेश दुबे, संजय पाल, अखिलेश पांडेय, अनिल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें