फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे बनेंगी मंडियां

Mon, 02 May 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया में अखिलेश यादव
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे किसानों की किस्मत बदल देगी। बसंतपुर शहीद स्मारक में चंद्रशेखर विश्वविद्यालय तथा स्पोर्ट्स कॉलेज के शिलान्यास के दौरान सीएम ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों की जो जमीन ली जाएगी, उसका बाजार से चार गुना अधिक धन दिया जाएगा। बताया कि सरकार इस एक्सप्रेस-वे के किनारे आम मंडी, अनार मंडी, सब्जी मंडी, आलू मंडी, प्याज मंडी, दूध मंडी आदि की स्थापना करेगी।
विज्ञापन


कहा कि इन मंडियों में किसान सीधे अपना सामान लाकर बेचेंगे और बाजार का सीधा फायदा उनको होगा। कहा कि किसी भी देश व विकास में अच्छी सड़क का होना नितांत आवश्यक है। सड़कें अच्छी होने से दूरियां कम हो जाती हैं। इसके बगैर किसी भी गांव या देश का विकास असंभव है। बलिया में सड़क पर सबसे अधिक धन समाजवादी सरकार ने दिया है। अब लखनऊ-आगरा और दिल्ली की दूरी कम होगी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे को आगे बढ़ाते हुए गाजीपुर तथा बलिया को जोड़ा जाएगा, जो भविष्य में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नाम से जाना जाएगा।

कहा कि अमेरिका के विकास में सड़कों का विशेष योगदान है। इसके बल पर अमेरिका विश्व का नंबर-वन देश बना हुआ है। प्रदेश की सड़कें अच्छी बनी है और बन रही हैं, जो एक मॉडल के रूप में देश में पेश होंगी। समाजवादी सरकार सड़क पर पूरे प्रदेश में जिस तरीके से काम कर रही है। वह एक मिशाल के रूप में पेश होगी। कहा कि  सपा सरकार काम करती है, वादा नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें