सोलर प्लांट के कंट्रोल रूम में लगी आग
रेवती नगर के वार्ड तीन स्थित एक सोलर प्लांट के कंट्रोल रूम में शनिवार को अज्ञात कारण से आग लग गई। प्लांट में लगे बैटरी बैंक तथा इन्वर्टर के जलने से लाखों की क्षति हुई है। वार्ड तीन में हस्क पाॅवर प्राइवेट लिमिटेड से सोलर प्लांट संचालित है। इस प्लांट से विभिन्न दुकानों तथा घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है।
पाॅवर प्लांट की देखभाल में लगे इलेक्ट्रीशियन पिंटू ने बताया कि अचानक एक कस्टमर की शिकायत पर दूसरे प्लांट सहतवार गया था। राजीव शाह नामक एक दुकानदार ने फोन पर खबर दी कि प्लांट में आग लग गई है। रेवती प्लांट पर पहुंचने के बाद देखा कि प्लांट का कंट्रोल रूम धूंधूं कर जल रहा है। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बैटरियों तथा इ्रन्वर्टर सहित 35 से 40 लाख रुपये क्षति हुई है।