कलेक्ट्रेट के सभागार में रविवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी।
- फोटो : ballia
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में भूमि एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अधिकारियों संग बैठक कर चर्चा की। कहा कि जिले में मुख्यमंत्री का पहला आगमन होगा, लिहाजा तैयारियां पूरी करा ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों से विभागवार जानकारी ली। निर्देश दिया कि विभाग की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तैयार रखेंगे। बैठक में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने तैयारी संबंधी जानकारी दी।
सोहांव पीएचसी से एकमात्र डॉक्टर को अन्यंत्र हटाने पर जल संसाधन मंत्री तिवारी ने सीएमओ डा. सुधीर तिवारी से पूछताछ की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में निलंबित चल रहे लिपिक का कार्यभार हस्तांतरण नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि सात अगस्त तक लिपिक ने कार्यभार नहीं दिया तो उसी दिन उस पर एफआईआर करा दी जाए।
डीपीआरओ से कहा कि गांवों में सफाई कर्मी तैनात कर अवगत कराएं। किसानों के आधार कार्ड बनाने में लापरवाही की शिकायत भी जनचौपाल में मिल रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। हर हाल में जनता को उनका हक मिले, न्याय मिले यह अधिकारियों को सोचना होगा। इससे जनता में विश्वास पैदा होगा। किसान ऋण मोचक योजना में आधार की महत्ता को देखते हुए इसे गंभीरता से लिया जाए।
कहा कि सभी जनसेवा केंद्र व कॉमन सर्विस सेंटर पर दो दिन के अंदर केंद्र के बाहर आम जनता की जानकारी के लिए रेट चार्ज लगायाजाए। जिलाध्यक्ष विनोद दूबे ने जनप्रतिनिधियों की शिकायत को गंभीरता से लेने की अपेक्षा अधिकारियों से की। बैठक में सीडीओ संतोष कुमार, डीडीओ शशिमौलि मिश्रा, पीडी राजकुमार त्रिपाठी आदि थे।