फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हड़ताल की अफवाह से कम चलीं रोडवेज की बसें, परेशान रहें यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की अफवाह से सोमवार को लोगों को काफी परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर दूसरे शहर जाने वाले लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि परिवहन निगम के अधिकारियों की तत्परता से बसों का संचालन होता रहा, लेकिन बसों की आवाजाही अपेक्षा अनुरूप कम रही। इस कारण निजी वाहन चालकों ने खूब चांदी काटी।
विज्ञापन

रोडवेज इम्प्लाइज संघ, बलिया के मंत्री अशोक सिंह ने बताया कि रोडवेज कर्मी हड़ताल में शामिल नहीं हैं। इस हड़ताल में केवल वाहन चालक हड़ताल पर है। सुबह से चार-पांच बसों का संचालन हुआ है। उन्होंने कहा कि डर के मारे वाहन चालक बस संचालित नहीं कर रहे है कि बसों में तोड़फोड़ न हो जाए। साथ ही बताया कि वाहन चालकों की मांग जायज है।


बलिया डिपो के चालक हड़ताल पर नहीं है। अफवाहों के चलते कुछ बसों का संचालन कम जरूर हुआ है, लेकिन यात्रियों की सहूलियत के लिए बसों का नियमित संचालन कराया जा रहा है। - राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ फोरमैन, बलिया डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें