फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्ट्रेचर के अभाव में तीमरादार मरीजों को टांगने को मजबूर, पानी के लिए मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने के साथ तमाम समस्याएं खड़ी हो गई हैं। गम्भीर मरीजों को निजी वाहनों से लेकर पहुंच रहे परिजन स्ट्रेचर न मिलने पर मरीजों को गोद या हाथों से टांग कर इमरजेंसी कक्ष में पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण वार्डों से स्ट्रेचर वापस नहीं आ रहे हैं। रविवार की सुबह अचानक पानी की सप्लाई बंद होने से खलबली मच गई। मरीज व तीमरदार पीने का पानी के लिए भटकने लगे। सबसे ज्यादा परेशानी नित्यक्रिया को लेकर हो गई। अस्पताल प्रशासन ने आनक फानक में पानी का टैंकर मंगाकर लगवाया। मरीजों की भीड़ बढ़ने व स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या कम होने से तमाम परेशानियों का सामना मरीजों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तपिश कम करने को कूलर लगाने व तेज बुखार के मरीजों पर विशेष ध्यान का निर्देश
बलिया। लखनऊ से आई त्रिस्तरीय जांच टीम ने अस्पताल का मुआयना करने के बाद सीएमओ डा. जयंत कुमार को तत्काल अस्पताल को नर्स व अन्य स्टाफ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कर्मचारी की कमी के कारण किसी मरीज को समस्या न हो। टीम ने गर्मी से मरीजों को राहत देने के लिए वार्डों के बाहर खिड़कियों पर कूलर लगाने का निर्देश दिया। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। टीम ने वार्डों में लगातार चिकित्सकों को भ्रमण करने व तेज बुखार के मरीजों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें