सिकंरपुर। थाना क्षेत्र के बसारीखपुर गांव में शुक्रवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर एक किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के उपरांत डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार किशोरी की अपनी मां से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी।
एक अन्य घटना क्रम में पकड़ी थाना क्षेत्र के नन्हूल गांव में परिजनों के डांट से क्षुब्ध होकर 16 वर्षीय किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिसको स्थानीय पीएचसी पर चिकित्सक द्वारा इलाज करके घर वापस भेज दिया गया।