फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, चले लाठी-डंडे और चाकू, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव स्थित बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर रंजिश में कंचन बिंद और दूसरे पक्ष के पिंटू बिंद के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे और चाकू से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धारा के अंतर्गत चालान कर दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कंचन बिंद ने पुलिस को बताया कि वह स्थानीय बाजार स्थित अपनी दुकान पर मौजूद थे।
इस दौरान रामायन कुमार, पिंटू और पुष्कर दुकान में घुस आए। हमलावरों ने दुकान में घुसकर गालियां देते हुए उन पर चाकू सहित लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इसमें वो जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के पिंटू का आरोप है कि जब वह बाजार में सामान खरीदने जा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष ने लाठी डंडा सहित चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें