फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ओएचई तार पर गिरा सूखा पेड़, खड़ी हुई सारनाथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। बलिया-छपरा रेल खंड अंतर्गत छाता आसचौरा हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे के ओएचई तार पर बुधवार की सुबह सूखा पेड़ गिर गया। इससे तार लटक गया। इस दौरान क़रीब आधा घंटा तक अप सारनाथ एक्सप्रेस खड़ी रही। यात्रियों ने ही बचाव कार्य किया। ट्रेन रवाना हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे इंजीनियरिंग विभाग के उच्चाधिकारी व कर्मचारियों ने पेड़ को हटाया। बलिया-छपरा रेल खंड पर बुधवार की सुबह छपरा से बलिया के तरफ अप सारनाथ एक्सप्रेस जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन आने से कुछ देर पहले ट्रैक के समीप स्थित सूखा पेड़ ओएचई तार पर गिर गया। इससे तार से आग की लपट उठने लगी। आसपास के लोग दूर भाग खड़े हुए। इसी बीच सहतवार से बलिया के तरफ जाने वाले सारनाथ एक्सप्रेस पहंुच गई। खेत में काम कर रहे लोगों ने चालक को ट्रेन रोकने का इशारा किया। चालक ने भी पावर ब्रेक लगा ट्रेन समय से रोक दी।
विज्ञापन

पेड़ हटाने के बाद आवागमन बहाल हो सका। अप सारनाथ एक्सप्रेस करीब आधा घंटा तक रुकी रही। बांसडीह रोड पर डाउन सियालदह एक्सप्रेस करीब 50 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान सहायक मंडल इंजीनियर सुएस द्विवेदी, सीनियर इंजीनियर अखिलेश गुप्ता, जयेंद्र कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर आरपीएफ आदि मौजूद रहे। स्टेशन अधीक्षक जेपी गुप्ता ने बताया कि पेड़ गिरने के बाद टीम ने पेड़ हटा दिया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद पूरी तरह आवागमन बहाल हो गया।
-
संयोग से बचा बड़ा हादसा
क्षेत्र के छाता रेंज अंतर्गत बांसडीह रोड से लेकर छाता आसचौरा हाॅल्ट के ट्रैक समीप आधा दर्जन से अधिक सूखे पेड़ हैं, जो दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि संयोग अच्छा था कि ट्रैक पर दिन के समय पेड़ गिरा। खेतों में काम कर रहे किसानों ने देख लिया। रात में अगर पेड़ गिरा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। छाता रेंज के वन रक्षक राजू यादव ने बताया कि जो भी सूखे पेड़ हैं, चिह्नित कर लिए गए हैं। जानकारी वन निगम को सौंप दी गई है। शीघ्र कटवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें