आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
आप यूपी के रहने वाले हैं और शराब पीकर बिहार गए तो ऐसे हालात में वहां पुलिस आपको तुरंत गिरफ्तार नए कानून के अनुसार चालान करेगी। आरोप सिद्ध होने पर सात साल जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
बिहार में शराब प्रतिबंध होने के बाद शराब ले जाने पर रोक थी। लेकिन अब यहां आकर पीने वालों की भी खैर नहीं है। स्वयं सीमा से लगे बक्सर इलाके के डीएम और एसपी पीने वालों पर निगरानी कर रहे हैं। बिहार पुलिस ब्रेथ एनालाइजर मशीन से इसकी जांच कर रही है और शराब पीने की पुष्टि होने पर तुरंत जेल भेजा जा रहा है।
बक्सर में तीन दर्जन लोगों को शराब पीने के मामले में जेल भेजा जा चुका है। वहीं नरहीं पुलिस ने भी शाम को भरौली में चौकसी बढ़ा दी है। अमर उजाला ने भरौली में शराब बिक्री व तस्करी का समाचार प्रकाशित किया। उसके बाद बलिया व बक्सर प्रशासन सक्रिय हुआ।
बक्सर के डीएम रमन कुमार, एसपी उपेंद्र शर्मा यूपी से बिहार जाने वाले स्टीमर व वाहनों की सघन चेकिंग बढ़ा दी है। इसके बाद शराब पीने वालों पर भी शामत आ गई है। जेल जाने और सात साल सजा के प्रावधान होने के बाद कहा कि सकते में आ गए हैं।