बलिया। फेफना थाना के सर्फुद्दीनपुर गांव में बेल्ट के फंदे पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। दो दिन तक शव उसी तरह पड़ा रहा। मंगलवार की सुबह पड़ोसी की एक किशोरी ने देखा तो परिजनों को फोन कर बताया। घर पर पहुंचे परिजनों ने फंदे पर लटकता देख होश उड़ गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज, जांच पड़ताल में जुट गई। परिजनों ने हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप चचेरे भाई सहित चार युवकों पर लगाया है। सर्फुद्दीनपुर निवासी कविन्द्र पासवान का बड़ा बेटा टिंकू पासवान शराब का ज्यादा सेवन करता था। एक जुलाई को उसको बेटा हुआ था। बेटे की बरही न होने पर शनिवार को शराब के नशे में हंगामा कर दिया। मारपीट कर मां बाप व पत्नी व बहनों को घर से खदेड़ दिया। डर के मारे सभी लोग शहर स्थित एक रिश्तेदार के यहां चले गए। घर पर वह अकेला था।
तीसरे दिन बगल की एक किशोरी ने छत से टिंकू को एक ही जगह बैठा देखा शंका हुई, तो अपने परिजनों को बताया। उन्होंने इसकी जानकारी फोन पर टिंकू की बहन किरन को दी। टिंकू का छोटो भाई लवकुश व जीजा घर पहुंचे अंदर टीनशेड़ में टिंकू बेल्ट के फंदा पर लटका हुआ है। यह देख उनके होश उड़ गए। वह रोने चिल्लाने लगे। इसकी खबर लगते ही गांव में खलबली मच गई। पत्नी विद्वा पासवान व मां व बहन का रोते-रोते बुरा हाल रहा। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी राकेश रोहन ने बताया कि युवक नशे का आदि था। आए दिन पत्नी, मां पिता की पिटाई करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।