फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महावीरी झंडा के लिए अखाड़ेदारों ने किया शस्त्र पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के टाउन हाल रोड महावीर अखाड़ा और विजयीपुर के अखाड़ेदारों ने महावीरी झंडा जुलूस समिति द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान अखाड़ा समिति के सदस्यों ने तलवार, गदा, लाठी, छड़ी खेल का खेल प्रस्तुत किया। अब समिति के सदस्य महावीरी झंडा जुलूस के लिए अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार के मुताबिक इस बार जुलूस भव्य और आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। जुलूस में समिति के सदस्यों के द्वारा हैरतअंगेज करतब भी दिखाए जाएंगे। जैसे लाठी, तलवार, गदा, छड़ी खेल, स्टंट आदि कला का प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए सदस्य को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नगर के कई मोहल्ले से अखाड़ा वाले गोल निकाले जाते हैं। इस दौरान अस्त्र-शस्त्र पूजन का प्रसाद भी वितरण किया गया।
महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष शिवशरण श्रीवास्तव, रोहित, रमाशंकर, दीना प्रसाद, जगदीश प्रसाद, चंदन पाठक, अंशु श्रीवास्तव, सागर गुप्ता, अभय साहनी, चुनचुन उस्ताद, विजयीपुर महावीरी झंडा जुलूस के अध्यक्ष बब्लू गुप्ता, संतोष सिंह, ओमजी उस्ताद, राजेश गुप्ता, अखिलेश सिंह झिंगन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें