बैरिया। दवा की अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे दोकटी निवासी दवा व्यवसायी शेषनाथ पांडेय से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मारपीट कर 15 हजार रुपये छिन लिए। पीड़ित ने दोकटी थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी।
लेकन थाने में ड्यूटी पर तैनात मुंशी ने पीड़ित को सुबह आकर तहरीर देने को कहा। जब दवा व्यवसायी सोमवार की सुबह थाने पर पहुंचा तो मुंशी ने घटना स्थल बैरिया थाना क्षेत्र का बताकर बैरिया थाने में जाने अथवा सीओ के पास जाकर शिकायत करने के लिए कहा। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत सीओ बैरिया से की है।
शेषनाथ पांडेय की दवा की दुकान की है। रोज की भांति आठ बजे के लगभग अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। नागा बाबा की कुटी के पास मुंह बंधे दो मोटरसाइकिल से छह बदमाश पहंुचे। उन्हें रोक लिया। पिटाई कर मोबाइल फोन व पर्स छिन लिया। पर्स में 15 हजार रुपये थे।