रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गंगापुर नई बस्ती मीनापुर प्लाट में मंगलवार को एक नाले में गिर कर एक साल के बालक की डूबने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि बच्चे की मां राशनकार्ड पर मिले गेहूं को हैंडपंप पर धोने के बाद उसे सूखा रही थी और उसका एक साल के बेटा पास ही स्थित बरगद के पेड़ के नीचे खेल रहा था। इसी बीच बारिश आने पर मां गेहूं को समेटने लगी तब तक बरगद के पास ही बने नाले में उसका बेटा गिर गया और डूब गया। काफी देर तक बेेटा जब नहीं दिखा तो मां ने परिजनों संघ मिलकर खोजबीन की तो वह नाले में गिरा मिला । बच्चे का पिता अनिल तुरहा रामगढ़ बाजार में सब्जी बेच रहा था जब इसकी जानकारी हुई तो घर पहुंचा। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।