सुखपुरा थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में मंगलवार की दोपहर मकान का छज्जा गिर गया। जिसमें दबकर एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
भोजपुर गांव निवासी श्रीराम गोंड का काफी दिन पहले बने अर्धनिर्मित मकान के छत की ढलाई मंगलवार हो रही थी। ढलाई के दौरान गांव का मजदूर राजकुमार गोंड (34) मकान के पुराने छज्जे पर चढ़कर राज मिस्त्री को मसाला दे रहा था। इसी बीच अचानक छज्जा टूट कर गिर गया।
उसी के साथ मजदूर भी जमीन पर गिरा और मलबे में दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना उसके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उधर मजदूर के मौत से अन्य मजदूरों में भी शोक की लहर दौड़ गई। दर्जनों काम छोड़कर पीडि़त परिवार को ढांढस देने पहुंच गए।