रसड़ा । मंडल रेल प्रबंधक बीके पांजीआर ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था को देख नाखुश नजर आये। उन्होंने अपने मातहतों को जमकर फटकार लगाई। रेलवे स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के सलाहकार नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के प्रवेश मार्ग को चौड़ा कर टू वे किए जाने और टिकट खिड़की के बाहर सैड लगाए जाने तथा लखनेश्वर डीह के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु एक बोर्ड लगाये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टेशन के टिकट खिड़की व रिकार्डों के रख रखाव के बारे में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिया। कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण मंडल रेल प्रबंधक का यह दौरा आगामी जनवरी में महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद है कि महाप्रबंधक के आगमन के साथ ही रसड़ा स्टेशन की समस्याओं से निजात मिल जाने का साथ साथ स्टेशन का अपग्रेडेशन कर दिया जाएगा। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र राम, वाणिज्य उप निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।