रोडवेज परिसर में आयोजित चालक नेत्र परीक्षण शिविर को संबोधित करते एआरटीओ आंजनेय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आंजनेय सिंह के नेतृत्व में नगर के रोडवेज परिसर में कामर्शियल चालकों को प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार को एक शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण कराने के साथ उन्हें वाहन परिचालन के नए नियमों से अवगत कराया गया।
साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित कई टिप्स दिए गए। एआरटीओ आंजनेय सिंह ने कहा कि गुड सेमेरिटन नाम की एक ऐसी व्यवस्था आई है। जिसके तहत कोई व्यक्ति अगर सड़क हादसे में घायल हो जाता है तो उसे अस्पताल पहुंचाने वाले से कोई भी पुलिस कर्मी कुछ पूछताछ नहीं कर सकता है। इस मौके पर एआरएम एमएम भारती, टीएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी, नसीम बाबू आदि मौजूद रहे।