फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइंग, शेडिंग की दी जानकारी

Tue, 26 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
टाउन इंटर कालेज के प्रांगण में चल रहे ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला के दूसरे दिन बच्चों को वस्तु चित्रण में निरूपण विधि संयोजन एवं अनुपात का ड्राइंग कराकर लाइट व शेड के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यशाला के दौरान कला शिक्षिका कुमारी श्वेता पांडेय, इरशाद अनवर, धीरेंद्र प्रताप, सुरभि पांडेय, कला शिक्षिका अनीता सिंह, गरिमा पांडेय, नीरज सिंह एवं बीएचयू के हरिशंकर प्रसाद के नेतृत्व में बच्चों को पेंसिल द्वारा शेडिंग की तकनीकी के साथ ही ड्राइंग द्वारा लाइट व शेड की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर टाउन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यशाला ग्रीष्मकालीन अवकाश पर तोहफा है, जिससे बच्चों को कला की तकनीकी सीखने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


 संयोजक डा. इफ्तेखार खां ने बताया कि ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला राज ललित कला अकादमी लखनऊ द्वारा आयोजित किया गया है, जो  23 मई से आरंभ होकर 22 जून तक अनवरत चलता रहेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर अफरोज, मनीष ठाकुर, गरिमा तिवारी, समृद्धि, अक्षत राय, शेखर आनंद, शुभम आनंद, विनीता द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें