फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 16.08 करोड़ से बनेंगी नालियां और गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक साल इंतजार के बाद शहरी क्षेत्र में विकास के लिए डूडा के लिए भी शासन ने खजाने का मुंह खोल दिया है। नगर पालिका बलिया, रसड़ा के साथ ही मनियर नगर पंचायत के लिए 43 परियोजनाओं का स्वीकृति दी गई है। इसमें नाली के साथ सीसी रोड और इंटरलाॅकिंग का निर्माण कराया जाएगा। सबसे ज्यादा बलिया के लिए 33 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। रसड़ा के लिए सात और मनियर के लिए तीन की स्वीकृति मिली है। इन पर लगभग 16.08 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के नगरीय क्षेत्रों में भी जल निकासी की समस्या काफी गंभीर है। रास्तों की हालत भी किसी से छिपी नहीं हैं। शहरी क्षेत्रों में गलियों और नालियों के विकास के लिए नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया था। हालांकि पूरे वित्तीय वर्ष इसे स्वीकृति नहीं मिली। अब वित्तीय वर्ष के अंत में इन परियोजनाओं को स्वीकृति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नगर पालिका रसड़ा में सात परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इनमें वार्ड एक, तीन और पांच में सीसी रोड और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका बलिया में सबसे ज्यादा बलिया के लिए 33 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इनमें वार्ड 02, 05, 06, 07, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 19, 21, 22, 23, 24, 25 में सीसी रोड, इंटरलाकिंग और नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मनियर के लिए तीन की स्वीकृति मिली है। निर्माण के लिए पहली किस्त में 50 फीसदी धनराशि भी जारी कर दी गई है। स्वीकृति के बाद डूडा की ओर से इन परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें