भाजपा कार्यालय पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुर्ष्पाचन करते जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे की अध्यक्षता में गुरुवार को मनाई गई। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि डॉ. साहब हम सब के प्रेरणा स्रोत हैं। कहा कि पं. नेहरू एवं शेख अब्दुल्ला की शासन में देश की जनता को जम्मू कश्मीर में जाने के लिए परमिट लेना पड़ता था। लेकिन इस व्यवस्था को तोड़ने के लिए डा. मुखर्जी ने जम्मू मार्च शुरू कर दिया। नेहरू एवं शेख अब्दुला ने साजिश के तहत उन्हें जेल में डाल दिया, जहां उनकी मौत हो गई।
डॉ. मुखर्जी के इस बलिदान के बदले जम्मू कश्मीर जाने के लिए परमिट की व्यवस्था खत्म करना पड़ा। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, हरेराम चौधरी, विजय बहादुर सिंह, मनोज , प्रमिला गुप्ता, दिनेश्वर सिंह, सुर्यदेव राय, नंदलाल सिंह, संजय मिश्र, रामजी सिंह, पप्पू पांडेय, कृष्णा पांडेय, लक्ष्मण दूबे, रमेश राय, राजेश गुप्ता, मायाशंकर राय, कौशल सिंह आदि रहे। संचालन जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू ने किया।