हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद संजय निषाद
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद खड़ी गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
संवैधानिक अधिकार यात्रा पर निकला था काफिला
बता दें कि निषाद पार्टी के मुखिया डॉ. संजय निषाद द्वारा संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाली गई है। यात्रा के तहत कैबिनेट मंत्री का काफिला देवरिया से बेल्थरा रोड और सिकंदरपुर होते हुए बलिया जिला मुख्यालय के लिए जा रहा था, जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था, लेकिन इसी दौरान खेजूरी के पास यह हादसा हो गया।
हादसे को लेकर मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि 'वह हमारे साथ चलने वाली महिला मोर्चा की गाड़ी थी। ये रात तकरीबन 9:30 बजे की बात है। गाड़ी मोड़ पर ही थी कि तभी अचानक सामने एक जानवर आ गया जिससे गाड़ी बेकाबू हो गई थी। भगवान का शुक्र है कि किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी... हम आगे से कोशिश करेंगे कि गाड़ियों की गति नियंत्रित रखी जाएं...'