फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. निर्भय अध्यक्ष, गजेंद्र बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर डा. निर्भय नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर पीयूष सिंह, रामजी चौबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद सिंह निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट का चुनाव शुक्रवार को सिविल कोर्ट परिसर के क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में हुआ। सदस्यों ने अपना मतदान किया। परिणाम रात नौ बजे तक आया। इसमें अध्यक्ष पद पर निर्भय नारायण सिंह कुल 347 मत प्राप्त कर विजयी। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सोमनाथ चतुर्वेदी को 203 मत मिले। महासचिव पद पर अखिलेश कुमार सिंह और हरदयाल सिंह यादव दोनों ने बराबर मत प्राप्त किया। इसलिए महासचिव पद के बारे में अभी निर्णय नहीं लिया गया है। निर्णय सोमवार को लिया जाएगा।
कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार सिंह 424 मत प्राप्त कर विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील पांडेय ने 274 मत प्राप्त किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह 399 मत प्राप्त कर विजयी हुए, निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेम वर्मा को 303 मत मिले। पीयूष प्रताप सिंह 369 और रामजी चौबे 329 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे पर अरविंद कुमार सिंह 450 मत प्राप्त कर विजयी हुए। गणेशानंद मिश्रा को 147 मत व सोनू गुप्ता 109 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें