टीडी कालेज चौराहे पर पीस पार्टी के अध्यक्ष डाॅ. अयूब का पुतला दहन करते हिंयुवा कार्यकर्ता।
हिंदू युवा वाहिनी जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने टीडी कालेज चौराहे पर गुरुवार को पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब का पुतला दहन किया। इस दौरान महंत आदित्यनाथ के खिलाफ बोलने पर डॉ. अयूब के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों ने उनके खिलाफ रासुका लगाने की मांग की।
इस मौके पर जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि डॉ. अयूब ने जो भी महंत आदित्य नाथ के खिलाफ बयान दिया है उन पर रासुका लगना जरूरी है। जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन ने कहा कि पूरे प्रदेश में डॉ. अयूब जैसे लोग संतों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। वैसे गुंडों पर गुंडा एक्ट भी लगाना चाहिए। उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. अयूब जैसे लोग खुद देशद्रोहियों से मिले हैं। उन्हें फांसी पर चढ़ा देना चाहिए।
इस मौके पर निशांत मिश्र, मनीष सोनी, राजीव गुप्ता, विवेक सिंह, ऋषभ रौनियार, अभिषेक दूबे, दीपक कुमार गुप्ता, परविंद कुमार, अखिलेश गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, राहुल वर्मा, विशाल सिंह, अभिनंदन सिंह, रजत प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।