पुलिस लाइन परिसर में कार्यभार ग्रहण करते नवागत एसपी डॉ. ईरज राजा। पुलिस विभाग
बलिया। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचकर जिले की कमान संभाली। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया और दोनों एएसपी से जिले की कानून-व्यवस्था की जानकारी ली।
गाजीपुर में करीब दो साल तीन माह के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा, टॉप-10 अपराधियों पर कार्रवाई, महिला अपराधों की रोकथाम, बीट पुलिसिंग और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया था। अब जिले में उनसे अपराध नियंत्रण और पुलिस की जवाबदेही मजबूत करने की अपेक्षा है। साथ ही गाजीपुर की तर्ज पर ई-ऑफिस से ऑनलाइन छुट्टी में पुलिसिंग को डिजिटल बनाने पर जोर और जनसुनवाई को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी शिकायतें सुनने की पहल कर चुके हैं, जो यहां भी लागू होने की उम्मीद जताई जा रही है। संवाद