फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने दिया 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विकास खंड मनियर के मानिकपुर गांव में बिना कार्य कराए करोड़ों रुपए विधि विरुद्ध तरीके से भुगतान कराने के मामले में ग्रामीणों को आमरण अनशन की अनुमति नहीं मिल सकी। सिटी मजिस्ट्रेट ने राज्यपाल के 12 दिसंबर के कार्यक्रम के मद्देनजर उन्हें अनुमति देने से इंकार कर दिया है। उधर, डीपीआरओ ने भी 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे राजकमल (मंत्री) से फिलहाल आंदोलन स्थगित करने की अपील की है। उधर, ग्रामीण आंदोलन करने पर अड़े हुए हैं, इसे लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बीते चार दिसंबर को जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी ग्रामीणों की ओर से दी गई थी। तब अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के लिए परमिशन के लिए पहुंचे लोगों में सुरेश चंद्र सिंह, अमरीश चौहान, शुभ नारायण सिंह, विनय कुमार सिंह, राजेश सिंह, संजय सिंह, परमात्मा चौहान, अवधेश वर्मा, उमेश यादव, अमित कुमार वर्मा, भीम शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें