फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत 10 के विरूद्घ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी विवाहिता अल्का राय की मौत के मामले में पुलिस ने पति, ससुर सहित परिवार के 10 सदस्यों पर दहेज हत्या मुकदमा दर्ज आरोपितों की खोजबीन में जुट गई है। हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर गांव निवासी अर्जुन राय की पुत्री अल्का राय की शादी जनवरी 2018 में आशीष राय से हुई थी। आशीष बैंगलोर में आईटी कंपनी में कार्यरत रहा। लॉकडाउन के दौरान कंपनी द्वारा वर्क फ्रॉम होम के तहत दोनों गांव चले आए और यही से आशीष काम करता था। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अल्का की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के भाई अभिमन्यु राय की तहरीर पर पति आशीष राय, ससुर गोपाल राय सहित परिवार के 10 सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें