रसड़ा। बलिया तहसील क्षेत्र के गौरा गांव में शनिवार की सुबह चूल्हे की निकली चिंगारी से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक घर में रखी 50 हजार नगदी समेत घर गृहस्थी का सभी सामान जलकर स्वाहा हो गया।
गौरा निवासी किशोर राजभर की पुत्री घर में खाना बना रही थी। चूल्हे के निकली चिंगारी से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की शोर पर इकट्ठे ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक शादी के लिए रखी 50 हजार नगदी, अनाज, पलंग, कपड़ा, गहना, बर्तन सहित घर गृहस्थी का सभी समान जल के स्वाह हो गया। किशोर राजभर पुत्री की शादी मई में थी। आग लगी से किशोर के धूमधाम से शादी करने के अरमानों पर पानी फिर गया।