फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: इंदारा-क्रीड़िहरापुर का दोहरीकरण सफल, आज से चलेंगी सभी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। औड़िहार-भटनी रेल खंड पर इंदारा-क्रीड़िहरापुर (14.6 किमी) रेल खंड के विद्युतीकृत लाइन के साथ दोहरीकरण कार्य का रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों से संतुष्ट होने के बाद देर शाम स्पीड ट्रायल किया गया। इसके बाद ट्रेन संचालन के लिए हरी झंडी दे दी गई। शुक्रवार से इस रूट पर बंद सभी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति होगा।

रेल संरक्षा आयुक्त ने क्रीड़िहरापुर स्टेशन पर वीडीयू नियंत्रण पैनल, इंटिग्रेटेड पावर सप्लाई रूम, रिले रूम एवं उसमें स्थापित डाटालॉगर एवं रिले रूम की संरक्षा से संबंधित पहलुओं व कम्युनिकेशन की जांच की। मोटर ट्राली से कीड़िहरापुर-इंदारा ब्लॉक खंड का निरीक्षण किया। गेटमैन वकील कुमार के संरक्षा ज्ञान से संतुष्ट हुए। इंदारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने दोहरीकृत रेल खंड के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पैदल उपरिगामी पुल का क्लियरेंस, पावर सब स्टेशन, स्टेशन वर्किंग रूल, ट्रैक्शन लाइन तथा उसके फीडर से आइसोलेशन आदि की संरक्षा परखी। भटनी से औंड़िहार रेल खंड के दोहरीकरण पर 1177 करोड़ स्वीकृत है। 12 वृहद पुल तथा 108 छोटे पुलों सहित अन्य यात्री सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एससी श्रीवास्तव, डीआरएम रामाश्रय पांडेय, रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक वीके शुक्ला, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें