शोभाछपरा गांव में डोर टू डोर जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अन्य।
- फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के शोभा छपरा गांव निवासी युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद शनिवार को गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंची और घर-घर घूमकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। ग्राम पंचायत की निगरानी समिति के सदस्य, आंगनबाड़ी, आशा व एएनएम की टीम ने सर्दी, खांसी, बुखार, गले में दर्द आदि की जांच की और लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। पूरे गांव की जांच होने के बाद इसकी रिपोर्ट प्रभारी चिकित्साधिकारी मुरली छपरा को सौंपी जाएगी। जांच के दौरान पाए गए संदिग्ध व्यक्तियों की सैम्पलिंग की जाएगी ।