फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक संग की हाथापाई फाड़ा रजिस्टर

Sat, 14 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर थाना क्षेत्र के रामपुर टिटिही गांव में शुक्रवार की शाम घायल युवकों के तीमारदारों ने आपातकालीन कक्ष में जमकर हंगामा किया। इस दौरान तीमारदारों ने चिकित्सक के साथ हाथापाई की और एक्सीडेंटल रजिस्टर को फाड़ दिया। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डा. विनोद कुमार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



दुबहर थाना क्षेत्र के रामपुर टिटिही गांव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें अजय वर्मा (25), रोहित वर्मा (26) गुलगुल (27) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

तीनों घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय चल रहा था। जिसमें अजय वर्मा की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर किया। इससे नाराज घायल के तीमारदारों ने आपातकालीन कक्ष में जमकर हंगामा किया और इमरजेंसी रजिस्टर को फाड़ दिया तथा चिकित्सक एवं कर्मचारियों से हाथापाई की।
विज्ञापन


 घटना की सूचना पर तत्काल सीओ सिटी और कोतवाल मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।  वहीं घटना की तहरीर डा. विनोद सिंह ने पुलिस को दी। इस बाबत सीओ कृष्ण चंद्र सिंह  ने बताया कि चिकित्सक के    तहरीर पर अज्ञात एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें