फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर मिले पॉजिटिव, 72 घंटे के लिए अस्पताल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा स्थित आवास में रह रहे एक चिकित्सक मंगलवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनका स्थानांतरण बलिया हुआ था और आवास से ड्यूटी पर बलिया जाते थे। पिछले दिनों वह गांव गए थे और कोरोना की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने पर पटना के एक निजी चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा है। इसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। यहां इस दौरान केवल आकस्मिक चिकित्सकीय सेवा ही उपलब्ध रहेगी। ओपीडी सेवा दो दिनों बाद शुक्रवार को दोपहर बाद से शुरू होगी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के अधीक्षक डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि आज आई रिपोर्ट में चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर अगले 72 घंटे के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा को बंद कर दिया गया है। इस बीच हॉस्पिटल का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा उसके बाद अस्पताल खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें