फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों पर न दें ध्यान, शांति से मनाएं त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सावन माह, बकरीद औ रक्षाबंधन के त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीस कमेटी की बैठक के जरिए लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की जा रही है। शहर की ओक्डेनगंज पुलिस चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट नगेंद्र सिंह, सीओ सिटी विक्रमजीत सिंह, कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने लोगों से त्योहार शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की। सिकन्दरपुर : तहसील सभागार में रविवार को एसडीएम अभय कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद पर किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नहीं होगी। लोग घरों में ही नमाज अदा करेंगे। उर्स और मेले के आयोजन नहीं होगें। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने कहा किकिसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। बैठक में चेयरमैन रविंदर वर्मा, ईओ संजय राव, भोला सिंह, भीष्म यादव, प्रयाग चौहान, सब्बू अहमद रहे। नगरा : शांति समिति की बैठक में एसडीएम रसड़ा प्रभु दयाल ने कहा कि कुर्बानी सार्वजनिक रूप से नहीं की जाएगी। सावन माह को देखते हुए कहा कि मंदिर में अधिक भीड़ न लगाई जाए। सीओ शिव नारायण बैंस ने कहा कि किसी भी बड़े जानवर की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। इस दौरान ईओ संजय राव, एडीओ पंचायत प्रमोद सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह रहे। गड़वार : नायब तहसीलदार अजय सिंह और सीओ सिटी विक्रमाजीत सिंह के कहा कि कांवर यात्रा पर रोक लगा दी गई है। घरों में ही पूजा पाठ करें। इस दौरान उमापति मिश्रा, संदीप कुमार यादव, लव कुमार, परवेज अहमद मौजूद रहे। रसड़ा : कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक में मुख्य अतिथि एसडीएम प्रभुदयाल ने कहा कि परंपरागत स्थानों पर ही कुर्बानी होगी। सीओ एसएन वैंस ने त्योहार सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। इस दौरान वकील अहमद अंसारी, प्रदीप कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें