ज्ञापन में समिति ने श्रीनाथ इंटर कालेज में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई सालों से चिकित्सक और दवा का न होना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट की तैनाती का मामला उठाया है।
कहा कि अधिकारियों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी से क्षेत्रीय संघर्ष समिति के माध्यम से ग्रमीणों ने गुहार लगाई।
साथ ही चेताया भी कि यदि मामलों का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में लालू तिवारी, जमाल अहमद, कुशल चंद्र, लक्ष्मी शंकर सिंह, अजय सिंह, जयराम तिवारी, विजय शंकर यादव आदि रहे।