फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेशकार को डीएम ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। एसडीएम न्यायालय के पेशकार वीरेंद्र कुमार को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। अगले आदेश तक संग्रह विभाग से संबद्ध कर दिया गया। यह कार्रवाई संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान की गई शिकायतों के आधार पर की गई। उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम से कई लोगों ने शिकायत की थी कि मुकदमों की पत्रावलियां नहीं मिल रही हैं। फाइलें दर्ज नहीं हो रही हैं। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने इस मामले में पेशकार को तत्काल तलब किया। तहसीलकर्मियों के अनुसार, पेशकार वीरेंद्र कुमार जिलाधिकारी के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था। इस अनुशासनहीनता के कारण जिलाधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें