फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, 16 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
बेल्थरारोड में मुख्य समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कुल 188 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर बरनाग बसंतपुर निवासिनी रिंकू सिंह ने भूमिहीन होने पर कृषि योग्य भूमि का पट्टा देने की मांग की। एकसार के तारकेश्वर ने विदेश भेजने के नाम पैसे की ठगी का आरोप लगाया। सुमहा निवासी राजेंद्र ने चकबंदी अधिकारी और लेखपाल द्वारा भूमि का रकबा कम कर दिए जाने की शिकायत की। शाहपुर अफगा निवासनी गुलैची ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए पैसा वापस दिलाने की मांग की। धनंजय प्रसाद ने नाबदान का पानी काश्तकारी की भूमि में जबरन गिराने की शिकायत की। शाहपुर निवासी रामप्रीत ने आवास स्वीकृत होने के बाद भी उसका आवंटन नहीं करने का आरोप लगाया। बांसपार बहोरवा निवासी शाहिद समाजवाद ने फेसबुक आईडी हैक कर उस पर अनर्गल टिप्पणी करने की शिकायत की। शाहपुर निवासिनी बिगनी देवी ने निजी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। रूपपुर परसिया और लहसनी के ग्रामीणों ने सरकारी नलकूप की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की। इस दौरान कुल 188 मामले आए। इनमें 16 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को संदर्भित कर दिया। इनमें राजस्व, विकास, पुलिस, नगर पंचायत और अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल हैं। डीएम ने प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी देवेंद्र नाथ, एसडीएम राजेश यादव, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, सीओ केपी सिंह, बीएसए शिवनारायन सिंह, डीएसओ केजी पाण्डेय, डीपीआरओ एसके पाण्डेय, एसीएमओ डा हरिनन्दन सिंह, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई श्यामसुंदर यादव, उप निदेशक कृषि इंद्राज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें