फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब, ठीक कराएं सड़क

Thu, 30 Jul 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज ब्लाक के ग्राम सभा छोड़हर, शरीपुर, भीखपुर मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गए हैं। इसे लेकर टीडी कालेज के छात्रनेता कृष्ण प्रताप यादव ने गुरुवार को डीएम को पत्रक सौंपकर मार्ग दुरुस्त कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पत्रक में बताया है कि छोड़हर, शरीपुर और भीखपुर जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। आए दिन राहगीर गिर कर चुटहील हो रहे हैं। वहीं गांव में किसी व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब होने पर जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क तक जाने के लिए घंटों समय लगा जाता है।

सबसे अधिक परेशानी इस मार्ग से प्रसव के लिए जाने वाली महिलाओं की होती है। कही अस्पताल जाते समय किसी प्रकार की घटना न हो जाए, इस बात को लेकर लोगों में चिंता बनी रहती है। पत्रक में चेताया है कि यदि 15 दिनों के अंदर जिला प्रशासन जल्द सड़क निर्माण नहीं कराता है तो छात्र उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


पत्रक सौंपने वालों में रोहित कुमार,  रानू पाठक, छोटू यादव, परशुराम यादव, दीपक, दिलीप, रोहित, अजय यादव, धनंजय यादव, ईश्वर चंद्र यादव, प्रभात मिश्र, गोपाल जी, अभिषेक गुप्ता, सुमंत यादव, मुकेश गुप्ता, ईशू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें