फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के क्रिटिकल गैप्स से होगा आकांक्षात्मक ब्लाकों में विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों शासन की ओर से जिले के आठ ब्लॉक का आकांक्षात्मक ब्लॉक के लिए चयन किया गया है। इन ब्लॉकों के गांवों को सभी तरह की विकास व लाभार्थी परक योजनाओं से संतृप्त करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन विकास कार्यों के लिए धनराशि कहां से आएगी इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। अब शासन की ओर से इसके लिए रास्ता तैयार कर दिया गया है। जिलाधिकारी को अपने क्रिटिकल गैप्स की धनराशि से इन ब्लाकों में प्राथमिकता और वरीयता के आधार पर विकास कार्य कराने के लिए निर्देशितक किया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से विकास कार्यों के मामले में पिछड़े ब्लॉक के गांवों को संतृप्त करने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से चयनित ब्लॉकों की विस्तृृत रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इन ब्लॉकों को विकसित करने के लिए छह योजनाओं पर विशेष जोर दिया जाना है। स्वास्थ्य और पोषण की सेवाएं लागू करने की जिम्मेदारी सीएमओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई है। शिक्षा के लिए बीएसए और डीआईओएस को जिम्मेदारी मिली है। कृृषि संबंधित योजनाओं को लागू करने की जिम्मेदारी उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दी गई है। वित्तीय सेवाओं के लिए एलडीएम को नामित हैं। कौशल विकास के लिए जिला समन्वयक और बेसिक इंफ्रास्टक्चर मजबूत करने के लिए परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता पीएमजेएसवाई, अधिशासी अभियंता जल निगम, एसडीओ दूरसंचार और डीपीआरओ को दी है। नीति आयोग ने काउलागी समिति की रिपोर्ट में दिए गए संकेतांकों और जनपद की आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर पिछड़े आठ ब्लॉकों का चयन किया है। इन ब्लॉकों को आकांक्षात्मक जनपदों की भांति विकसित किया जाना। ब्लाकों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए जिलाधिकारी को अपने क्रिटिकल गैप्स से वरीयता के आधार पर विकास कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
आठ ब्लॉकों के सभी ग्राम पंचायत और मजरों को योजना से आच्छादित किया जाएगा। 31 मार्च 2020 तक के गांवों का स्तर को मानक माना गया है। काउलागी समिति द्वारा निर्धारित करीब 72 संकेतांकों के आधार पर कार्रवाई चल रही है। इन गांवों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय शंकर, डीएसटीओ, बलिया।
यह ब्लॉक हैं महत्वाकांक्षी
ब्लॉक गांवों की संख्या
रसड़ा 75
चिलकहर 66
गड़वार 63
सोहांव 56
पंदह 45
मनियर 47
बांसडीह 58
हनुमानगंज 58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें