फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में की गई। मुख्यमंत्री घोषणा, पूर्वांचल विकास निधि, सांसद निधि, त्वरित आर्थिक विकास, क्रिटिकल गैप आदि की समीक्षा की गई। बैठक में यूपी रा.नि.निगम के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित होने पर उनसे जवाब मांगा गया। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों की जांच हेतु नोडल अधिकारी नामित करके जांच कराने हेतु निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के विरुद्ध कार्रवाई हेतु प्रमुख सचिव गृह को पत्र जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सेतु निगम को समय से पुल के निर्माण कार्य को कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत कुमार एवं अधिशासी अभियंता गण उपस्थित रहे।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें