क्षेत्र में शनिवार को 10 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म की कोशिश करने वाले आरोपी बरमेश्वर वर्मा को बैरिया पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर चालान किया।
एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी ने तीन दिन पहले 10 वर्षीय बालक के साथ गंदी हरकत करने का प्रयास किया था। पीड़ित के पिता की तहरीर पर बरमेश्वर साधु उर्फ बरमेश्वर वर्मा निवासी तालिबपुर पर मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को कोटवा मोड़ से उसे गिरफ्तार किया गया। वह सांप पकड़ने का काम करता है। ऐसी सूचना मिली है कि बहुत सारे सांप उसने अपने घर में रखे हैं। इसको लेकर वन विभाग को पत्र भेजा गया है।